पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक , पति की हालत गंभीर , आरोपी पत्नी गिरफ्तार ,,

बिहार , 11-08-2020 1:33:52 PM
Anil Tamboli
पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक , पति की हालत गंभीर , आरोपी पत्नी गिरफ्तार ,,
कटिहार ( बिहार ) 11 अगस्त 2020 - यह एक ऐसी खबर है जिस पर सहज ही विश्वास करना संभव नहीं लगता। अक्सर यह तो देखा-सुना गया है कि प्यार में नाकाम होने या एक तरफा प्यार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर एसिड अटैक किया किन्तु यहां जो वाक्या है वह न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाला है बल्कि एक पत्नी के दुस्साहस को बयान करता है। नाजायज रिश्तों से टोकने पर एक पत्नी इस कदर खफा हुई कि उसने पति के चेहरे पर एसिड डाल दिया। पत्नी को टोका टाकी नागवार गुजरी तो उसने पति को एसिड डाल कर सबक सिखाया।

अवैध संबंधों टोकने पर एसिड फेंका

यह मामला सामने आया है कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर का। पीडि़त पति संजय कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध चल रहा है। इस बात को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले पत्नी को डांटा था। इसको लेकर वह बीस दिनों से घर से कहीं चली गई थी। डांटने पर घर फरार हुई पत्नी भारती देवी के हफला में रहने की जानकारी उन्हें मिली थी। वहां से वह अपनी मां व बहन के साथ पति के घर सुजापुर पहुंची और उनके साथ मारपीट करने लगी।

बाल बाल बची आंखे 

इसी दौरान भारती ने पति संजय मंडल पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाद में संजय के परिजनों ने उसे झुलसी हुई हालत में बरारी रेफरल अस्पताल ले गएा। एसिड पडऩे से उसका चेहरा झुलस गया पर आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा। इस वारदात की सूचना मिलने पर बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार अस्पताल पहुंचे और पीडि़त का बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति और पत्नी के विवाद में यह घटना घटी है। कटिहार में हुई इस घटना के बाद ग्रामीण भी सकते में हैं।

पत्नी, बहन व जीजा गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान पुलिस को पीडि़त संजय के 10 साल के पुत्र अमृत ने भी घटना का ब्यौरा दिया। सूजापुर गांव की इस घटना में पुलिस ने संजय के आवेदन पर सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने बताया कि इस मामले में पीडि़त की पत्नी भारती देवी, उनकी बहन आरती देवी और आरती के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला घरेलू विवाद का ही लग रहा है. हालांकि, पूरे मामले पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

सोर्स - पत्रिका 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH