जांजगीर चाम्पा - शराब से हुई मौत के मामले में नाबालिग गिरफ्तार , भेजा गया बाल सम्प्रेक्षण गृह

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शराब से हुई मौत के मामले में नाबालिग गिरफ्तार , भेजा गया बाल सम्प्रेक्षण गृह
जांजगीर चाम्पा 22 मई 2023 - एस पी कार्यालय से मिलो जानकारी के मुताबिक दिनांक 22.10.2022 को ग्राम चंदनिया निवासी सतेन्द्र बर्मन अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम पड़रिया गया हुआ था। जहॉ एक ग्रामीण के यहां शराब पीने के लिये गये थे। उसके घर में नहीं होने से विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा सतेन्द्र बर्मन को शराब दिया था जिसे पीने के बाद मृतक का स्वास्थ्य खराब होने से बलौदा में ईलाज हेतु ले जाने पर डॉक्टरो के द्वारा मृत होना बताया गया। जिस पर थाना अकलतरा में मर्ग क्रमांक 127/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। 
          
मर्ग जांच के दौरान मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्ट मार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा सतेन्द्र बर्मन की मृत्यु शराब सेवन से होना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान गवाहो के कथन से विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा मृतक एवं उसके दोस्तो को मानव उपभोग के लिये अनुपयुक्त एंव अमानक महुवा शराब सेवन हेतु बेचना एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराया जाना बताया गया। जिस थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 278/2023 धारा 304 , 328 भादवि 49(ए) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। 
           
विवेचना दौरान ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त हुई कि विधि से संघर्षरत् बालक का पिता चोरी छिपे अवैध रुप से महुवा शराब बिक्री करता है। विधि से संघर्षरत् बालक से पुछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर पेश किया गया जहॉ से बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। विधि से संघर्षरत बालक से 02 नग स्टील गिलास , 01 नग लोटा जप्त किया गया है। 
           
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू , आरक्षक बृजपाल बर्मन , शेषनारायण साहू , विरेश सिंह , गुलशन लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH