छत्तीसगढ़ - महिला को पति से ज्यादा जरूरत थी प्रेमी की अंत मे ना पति हाथ आया और ना प्रेमी

बेमेतरा , 20-05-2023 11:38:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला को पति से ज्यादा जरूरत थी प्रेमी की अंत मे ना पति हाथ आया और ना प्रेमी
बेमेतरा 20 मई 2023 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 18 मई को जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया में शिवनाथ नदी के अंदर अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई थी, जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस भी मामले का खुलासा नहीं कर पा रही थी। क्योंकि युवक का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन अब इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था और लाश को शिवनाथ नदी में फेंक दिया था।

पुलिस ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान की जानकारी ली, जिसके बाद पता चला कि युवक 25 साल का है और उसका नाम टीलाराम साहू है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच पता चला कि, मृतक की पत्नी का किसी युवा के साथ प्रेम संबंध है। बस फिर क्या था, पुलिस मृतक की पत्नी तीजन बाई साहू से पूछताछ की, तब जाकर आरोपी महिला ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया।

आरोपी पत्नी तीजनबाई ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि, उनका रमेश साहू नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसका पति उनके प्रेम संबंध के बीच दीवार बनकर रह गया था। जिसको रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को 17 मई की रात घर बुलाया और पति के सो जाने पर उसके गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। वहीं लाश को छुपाने के लिए शिवनाथ नदी में फेंक दिया। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ - महिला को पति से ज्यादा जरूरत थी प्रेमी की अंत मे ना पति हाथ आया और ना प्रेमी

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH