जांजगीर चाम्पा में भीषण सड़क हादसा , तेज रफ्तार हायवा और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा , 20-05-2023 5:10:04 PM
जांजगीर चाम्पा 20 मई 2023 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा तेज रफ्तार हाईवा एवं ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना हाथनेवरा गांव के पास की है. हादसा इतना जबरजस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए , ड्राइवर घंटों देर तक वाहन में फंसा रहा किसी तरह मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं आसपास के लोगों ने फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला. 2 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पुलिस पहुंची हुई है घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मौके पर भारी भीड़ है. घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है दोनों ट्रक जो है आमने सामने टक्कर होने की वजह से पलट गई है . ट्रक में गिट्टी भरा हुआ था आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों काफी रफ्तार में थे और आपस में टकरा गए टकराने के बाद वाहन पलट गई इसमें ड्राइवरों की दबने से मौत हो गई।
















