जांजगीर चाम्पा - हत्या 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा , जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - हत्या 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा , जानिए क्या है पूरा मामला
जांजगीर चाम्पा 19 मई 2023 - द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. लोक अभियोजक विशाल तिवारी ने बताया, 12 जून 2020 की शाम 6 बजे आरोपियों ने लाठी डंडा और ईंट से मारकर तेरस राम की हत्या की थी. इस मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विशाल तिवारी के बताए अनुसार,12 जून 2020 को प्रार्थी होलीलाल ने थाना जांजगीर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उसके बड़े भाई तेरसराम को अभियुक्त रामगोपाल के सहयोगी वाले गांव के माता चैरा के पास एक राय होकर मारपीट कर रहे थे. वह सूचना पाकर गांव के माता चैरा के पास गया तो देखा कि उसके बड़े भाई तेरसराम को गांव के रामगोपाल साहू, गणेशराम साहू, प्रहलाद राव, गणेश्वर राव, जागेश्वरराव, सुकृतराव, प्रदीप, मुकुंद, असंत, अनुराधा, राहूल, मनीष, शिवनारायण, पालेश्वर साहू, कृष्णकुमार, प्यारेलाल, मुकेश, परमानंद, शनि, शैलेषसिंह, सुरेश, जागेश्वर केंवट, गीताबाई, प्रमिला, योगेश आदि सभी गाली देते हुए लाठी डंडा, ईंट, पत्थर तथा गुप्ती से मारपीट कर रहे थे।

राजकुमार, नरेंद्र यादव बीच बचाव करने के लिए गए तो उन लोगों से भी डंडा पत्थर से मारपीट करने लगे, जिससे वे लोग डरकर भाग गए. कुछ देर बाद डायल 112 में पुलिस वाले आए और उसके भाई तेरसराम को जिला अस्पताल जांजगीर ले गए. अस्पताल में डाॅक्टर ने तेरसराम की मौत की पुष्टि की. उक्त सूचना के आधार पर थाना जांजगीर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

परिस्थिति, अपराध की गंभीरता एवं सामाजिक प्रभाव को देखते हुए आरोपी जागेश्वर राव, मनीष सिंह, कृष्णकुमार यादव,मुकेश यादव, सुरेश कुमार कंवर, जागेश्वर केंवट, अनुराधाबाई, गीताबाई मराठा, प्रहलाद राव, पालेश्वर साहू, राहूल सिंह, प्यारेलाल, शनि केंवट, असंतराव पिता भगउराम उम्र 50 वर्ष, योगेश कुमार पिता राजेंद्र कुमार केंवट, उम्र 19 वर्ष, रामगोपाल पिता खम्हन साहू उम्र 32 वर्ष, गणेशराम पिता खम्हन साहू 29 वर्ष, गणेश्वर राव पिता असंतराव उम्र 21 वर्ष, मुकुंदराम पिता बसंतराव उम्र 19 वर्ष, सुकृत राव पिता बसंत राव, उम्र 25 वर्ष, शैलेष सिंह पिता स्व.फूलसिंह, उम्र 25 वर्ष, परमिला सिंह पति स्व. फूलसिंह, उम्र 45 वर्ष, परमानंद केंवट पिता पुरूषोत्तम केंवट उम्र 39 वर्ष, प्रदीपराम पिता बसंतराव, उम्र 23 वर्ष, शिवनारायण पिता स्व. दरशुराम, उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम लछनपुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
जांजगीर चाम्पा - हत्या 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा , जानिए क्या है पूरा मामला

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH