जांजगीर चाम्पा - पहले युवती का किया अपहरण फिर बंधक बना कर 03 महीने तक किया दुष्कर्म

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पहले युवती का किया अपहरण फिर बंधक बना कर 03 महीने तक किया दुष्कर्म
जांजगीर चाम्पा 19 मई 2023 - किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है. आरोपी विक्की यादव के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अपने मामा गांव में रहकर पढ़ाई करने वाली किशोरी 17 फरवरी 2023 को अचानक गायब हो गई. तीन दिनों तक आसपास और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद कही पता नहीं चला तो किशोरी के मामा ने शिवरीनारायण थाने में अपने भांजी के गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदेहियों की तलाश में जुट गई. परिजनों ने पामगढ थाना क्षेत्र के भैसो गांव के विक्की यादव के भी लापता होने की जानकारी जुटाई और पुलिस ने संदेही की तलाश की, लेकिन विक्की भी नहीं मिला।

जिस पर शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. शिवरीनारायण पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकरण की अपहृता और संदेही विक्की यादव की तलाश की और उनके तलाश में पुलिस टीम राजस्थान भी गई, लेकिन वहां से भी पुलिस खाली हाथ लौटी।

काफी तलाश और मुखबीर लगाने के बाद पुलिस को अपहृत बालिका एवं संदेही का पता चला और बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मटिया गांव में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां विक्की यादव के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया. अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बयान लिया गया. पीड़िता ने विक्की यादव द्वारा जबरदस्ती भगाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताया, जिस पर पुलिस ने धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़कर कार्रवाई की. आरोपी विक्की यादव मूलतः पामगढ थाना क्षेत्र के भैंसो गांव का रहने वाला है. पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी विक्की को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।
जांजगीर चाम्पा - पहले युवती का किया अपहरण फिर बंधक बना कर 03 महीने तक किया दुष्कर्म

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH