अभी गर्मी से नही मिलने वाली है राहत , और चढ़ेगा पारा , लू चलने की पृरी संभावना

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अभी गर्मी से नही मिलने वाली है राहत , और चढ़ेगा पारा , लू चलने की पृरी संभावना
नई दिल्ली 19 मई 2023 - दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गयी है. दरअसल, बुधवार की रात हुई बारिश और फिर गुरुवार को चली ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी वही आज लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान नजर आ सकते हैं. बुधवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में भी करीब चार डिग्री गिरावट देखी गई थी. लेकिन आईएमडी ने आज से तापमान फिर तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई है. ऐसे में तापमान की बात करें तो शुक्रवार यानी आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

वही गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान (36.5 डिग्री) सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान (21.9 डिग्री) पांच डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. लेकिन दिल्लीवासियों के लिए बुरी खबर यह है कि रविवार तक यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि इसके साथ ही 23 मई को फिर से हल्की बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

हरियाणा-पंजाब सहित उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. गुरुवार को कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तड़के पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई. लंबे समय बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. ऐसे में हुई बारिश की वजह से इन दोनों राज्यों में तापमान अभी सामान्य से नीचे है. जिस वजह से मौसम में ठंढक बनी हुई है.

यूपी में मौसम भी लगातार करवट ले रहा है. प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है तो कुछ इलाकों में गर्मी सितम कर रही है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. नोएडा और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं. असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, कर्नाटक, नागालैंड और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. बिहार में भी शुक्रवार (19 मई) को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, हालांकि बारिश ने लोगों को राहत दी है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में भी छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है. जबकि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है.

20 और 21 मई को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज और कल यानी गुरुवार-शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 35 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने का भी अनुमान है. बताया जा रहा है कि मौसम में यह बदलाव तूफान "मोका" के असर की वजह से हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून 4 दिन लेट पहुंचने का असर यूपी में भी दिखेगा. यूपी में मानसून 8 जून तक एंट्री कर सकता है. जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश के दिन कम हो गए हैं. मानसून में सामान्य बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 मई को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. यानी कभी धूप तो कभी छांव वाली स्थिति बन रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH