छत्तीसगढ़ - बहन की सास की गोली मार कर हत्या , इस वजह से चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहन की सास की गोली मार कर हत्या , इस वजह से चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम
रायगढ़ 18 मई 2023 - बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की सास की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला घर पर सो रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिन्हें लैलूंगा पुलिस तलाश कर रही है। घटना बीते रात (बुधवार) की है। बता दें, बहन के प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों में लगातार 16 वर्षों से दुश्मनी चली आ रही थी।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय महिला दुर्वती की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने घर के दरवाजे पर सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद धर्मजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के कारणों की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक महिला दुर्वती के बेटे ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती से 2007 में प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों परिवारों में दुश्मनी चली आ रही थी।

दुर्वती की गोली मारकर हत्या उसकी बहू के चचेरे भाई गोपाल यादव ने अपने बेटे के साथ मिलकर की। गोपाल यादव पुरानी चली आ रही रंजिश का बदला लेना चाहता था। दोनों परिवार का घर आमने सामने ही है। 2017 में मृतका दुर्वती के पुत्र के ऊपर मुख्य आरोपी गोपाल यादव के बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा था। मृतका के पुत्र ने मुख्य संदेही गोपाल के बड़े भाई केतन के साथ मारपीट की थी जिसमें घायल होने के बाद इलाज के दौरान केतन की मौत हो गई थी। मामले में दुर्वती का बेटा जेल भी गया था।

बीती रात आरोपी गोपाल यादव बदला लेने की नियत से घर के दरवाजे पर सो रही दुर्वती पर गोली चला दी। घटना में महिला की मौत हो गई। हत्या में आरोपियो का चिन्हांकन गोपाल यादव व उसके बेटे के नाम से हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH