वो अपनी भाभी से कराना चाहता था देह ब्यापार का धंधा , जब भाभी ने देह ब्यापार करने से किया इंकार तब ,,

देश , 10-08-2020 10:23:56 PM
Anil Tamboli
वो अपनी भाभी से कराना चाहता था देह ब्यापार का धंधा , जब भाभी ने देह ब्यापार करने से किया इंकार तब ,,
हरियाणा 10 अगस्त 2020 - हरियाणा के पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पत्नी के सामने ही जेठ ने भाभी का कत्ल कर दिया. जेठ, भाभी को देह व्यापार में धकेलना चाहता था जिसके लिए मृतका ने मना कर दिया था. 

पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में फतेहपुरी चौक पर रविवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने एक औरत पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में कविता नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जब युवक चाकू से महिला पर हमला कर रहा था तो इलाके के लोग तमाशबीन बन कर खड़े खड़े खूनी मंजर को देखते रहे, किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की. 

इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वारदात में घायल महिला को तत्काल अपनी बाईक पर बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बाद में पता चला है कि मृतक महिला के जेठ ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है.

आरोपी की पत्नी प्रिया का कहना है कि वह अपनी देवरानी के साथ ससुराल से अलग रहती है क्योंकि दोनों के पति लड़की सप्लाई करने का धंधा करते हैं और उन्हें भी इस धंधे में डालने के लिए दबाव बना रहे थे. 

प्रिया ने बताया कि उसके ससुराल के सभी लोग यही काम करते हैं. प्रिया व कविता दोनों यह काम नहीं करना चाहती थीं, इसलिए दोनों ने अलग मकान लेकर रहना शुरू कर दिया प्रिया ने आगे कहा कि वह जेठानी के साथ बच्ची को दवाई दिलवाने बाजार गई थी. रास्ते में एक ठेले पर खाने के लिए रुके थे. इस दौरान कविता के जेठ व उसके पति ने कविता पर जानलेवा हमला कर दिया , मृतक महिला के जेठ भगत को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।

प्रिया ने कहा कि मेरे पति ने मेरी जेठानी पर जानलेवा हमला किया है. उसने चाकू से हमला किया है. वह हमारे पीछे आ रहा था, तब मैंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बताया था कि हमारे पीछे कुछ गुंडे घूम रहे है. मेरे पति का नाम भगत है जो कि हमसे गलत धंधा करवाना चाहता था जिसके चलते हम अलग रहने लग गए थे. हम दोनों इकट्ठे रहती थीं. 

जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि हमें सूचना मिली थी फतेहपुरी चौक पर एक महिला को चाकू से गोदा गया है. मौके पर पहुंचे तो महिला को सिविल हॉस्पिटल लेकर जा चुके थे. हॉस्पिटल में महिला ने दम तोड़ दिया. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH