जांजगीर चाम्पा - शराब से तीन लोगो की मौत का मामला , दुकानदार ने शराब में मिलाई थी जहरीली दवा ???

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शराब से तीन लोगो की मौत का मामला , दुकानदार ने शराब में मिलाई थी जहरीली दवा ???
जांजगीर चाम्पा 18 मई 2023 -  जिले के नवागढ़ क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि घटना के 2 दिन पहले शराब में पानी मिलाने की बात को लेकर परसराम साहू और सेना के जवान नन्दलाल कश्यप का आरोपी हरप्रसाद साहू से विवाद हुआ था, जिसके बाद 15 मई को सुबह शराब पीने के बाद बड़ी घटना हो गई और परसराम साहू, सेना के जवान नंदलाल कश्यप, उसके साला सतीश कश्यप की मौत हो गई। अब परिजन और ग्रामीणों ने इस बात की आशंका जताई है कि शराब कोचिया हरप्रसाद साहू ने बदला लेने की नीयत से शराब में जहरीली दवा मिलाया होगा।

शराब पीने से मौत होने के बाद परिजन ने मुआवजा की मांग की है, वहीं दोषी को फांसी की सजा देने की भी मांग की है. साथ ही, प्रकरण की बारीकी से जांच करने की मांग उठाई है। दूसरी ओर रोगदा गांव और क्षेत्र के दूसरे गांवों में शराब की अवैध बिक्री को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है, कि पुलिस आबकारी विभाग के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। 

आरोपी हरप्रसाद साहू, किराना दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री करता था और यह अवैध कारोबार कई बरसों से चल रहा था। बता दें शराब पीने से 3 लोगों की मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपी किराना दुकानदार हरप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित की है, जिसमें 3 थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। दूसरी ओर पीएम रिपोर्ट में तीनों व्यक्ति की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है, जिसके बाद अब बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH