छत्तीसगढ़ - बेटे की हत्या कर माँ बाप ने बताया रोड एक्सीडेंट में मौत , पुलिस की जाँच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटे की हत्या कर माँ बाप ने बताया रोड एक्सीडेंट में मौत , पुलिस की जाँच में हुआ चौकाने वाला खुलासा
रायगढ़ 17 मई 2023 - रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना इलाके में एक महीने पहले एक युवक की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। युवक को उसी के माता-पिता ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला था। जिसके बाद शव को रोड के किनारे फेंककर रोड एक्सीडेंट की बात कहकर पुलिस को गुमराह करते रहे। हालांकि उनकी यह चालाकी ज्यादा दिन टिक न सकी। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी पिता कुहुरू और माता करमवती ने बताया कि घटना 5 अप्रैल की है। टेकमणी हॉस्टल से घर आया था। यहां आने के बाद बाइक से घूम रहा था। इस पर उसकी मां करमवती ने उससे कहा था कि तुम पढ़ते नहीं हो। सिर्फ घूमते रहते हो, पढ़ाई किया करो। इसी बात से वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने विवाद शुरू कर दिया।

यह देखकर आरोपी पिता कुहुरू नाराज हो गया और उसने बेटे को डंडे से तब तक पीटा, जब तक वो मरा नहीं। इस दौरान मां-बाप ने मिलकर उसका गला भी दबाया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद दोनों ने शव को बोरे में भरा और घर से 300 मीटर कच्ची सड़क किनारे शव को फेंक दिया था।

पुलिस को जब शव मिला, उसी दौरान शक हुआ था कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इसलिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस की टीम टेकमणी पैंकरा के घर गई। वहां पुलिस को उसके घर के चौखट पर खून जैसे दाग पड़े दिखे। जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम ने मौके से ब्लड सैंपल कलेक्ट किए थे। बाद में रिपोर्ट आने पर पता चला कि ये ब्लड किसी उन्ही के बेटे टेकमणी के है।
छत्तीसगढ़ - बेटे की हत्या कर माँ बाप ने बताया रोड एक्सीडेंट में मौत , पुलिस की जाँच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH