जांजगीर चाम्पा - मजदूरों को बहला कर UP ले जाने वाला सरदार गिरफ्तार , 08 साल से था फरार
जांजगीर चाम्पा , 17-05-2023 12:24:57 AM
जांजगीर चाम्पा 16 मई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 16 जनवरी 2015 को प्रार्थी लक्ष्मण सिंह श्रम उप निरीक्षक जांजगीर जिला जांजगीर चाम्पा द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.01.2015 को आरोपी देवी प्रसाद साहू ग्राम मधवा थाना अकलतरा के द्वारा अंर्तराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधि. 1979 के तहत बगैर अनुमति के 15 श्रमिको को बहला फुसला कर गोरखपुर उ.प्र. ले जा रहा था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी देवीलाल साहू के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 21/2015 धारा 370(2) भादवि कायम किया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था जो अग्रिम जमानत प्राप्त करने का प्रयास किया साथ ही माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर छ.ग. में याचिका दायर कर राहत पाने का हर संभव प्रयास किया किंतु आरोपी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में लगाये गये क्वेसींग याचिका खारिज कर दिया गया।
आरोपी के उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी देवी प्रसाद साहू निवासी मधुवा को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी देवी प्रसाद साहू निवासी मधुवा थाना अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू , उनि नरेन्द्र मिश्रा, सउनि बी.पी.खाण्डेकर एवं आर. विरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
















