जांजगीर चाम्पा जहरीली शराब काण्ड - शराब कोचिया गिरफ्तार , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील , CM ने दिए जांच के आदेश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जहरीली शराब काण्ड - शराब कोचिया गिरफ्तार , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील , CM ने दिए जांच के आदेश
जांजगीर चाम्पा 15 मई 2023 - जांजगीर-चाम्पा जिले के रोकदा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की घोषणा की है. इस बीच मौतों की जांच के लिए रोकदा गांव पहुंची जांजगीर पुलिस ने शराब बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नवविवाहित सेना के जवान के साथ गांव के दो अन्य लोगों की मौत पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने तीनों को शराब बेचने वाले रोकदा गांव के बीच दुर्गा मंदिर चौक के पास किराना दुकान संचालित करने वाले हर प्रसाद को हिरासत में लिया. किराना दुकान से ही तीनों के शराब खरीदने की बात सामने आ रही है. इस बीच घटना के बाद रोकदा गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया गया कि सेना में जवान मृतक नंदलाल कश्यप अपने परिवार का इकलौता पुत्र था. नंदलाल की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. इसके अलावा उसकी नवविवाहिता पत्नी का हाल समझा जा सकता है. नंदलाल के साथ उसके जीजा सतीश कश्यप और गांव में ही रहने वाले परस राम साहू की भी मौत हुई है।

मुख्य बिंदु :-

मुख्यमंत्री ने की घोषणा मौत के कारणों की होगी उच्चस्तरीय जांच 

जांजगीर पुलिस की टीम पहुंची रोकदा गाँव,,

जिस दुकान से शराब खरीदी थी उस दुकान की कर रहे है जाँच,,

गाँव के बीच दुर्गा मंदिर चौंक के पास स्थित है किराना दुकान,,,

शराब बेचने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में,,,

हर प्रसाद पर अवैध शराब बेचने का आरोप,,

नवागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनो का किया गया पोस्ट मार्टम,,

रोकदा गाँव में पुलिस तैनात,, छावनी ने तब्दील हुआ रोकदा गाँव,,

मृतक नन्द लाल कश्यप अपने परिवार का एकलौता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH