जांजगीर चाम्पा - शादी की खुशियां मातम में बदली , जहरीली शराब पीने से नवविवाहित सेना के जवान सहित तीन लोगो की मौत
जांजगीर चाम्पा , 15-05-2023 5:07:23 PM
जांजगीर चाम्पा 15 मई 2023 - घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई, जब नवविवाहित सेना के जवान के साथ तीन लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली. तीनों की मौत के जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई गई है।
जानकारी के अनुसार, सेना के जवान रोकदा निवासी नंदलाल कश्यप की दो दिन पहले शादी हुई थी, जिसके बाद आज गांव के लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया था. मृतक नंदलाल कश्यप दो अन्य लोग परस राम साहू और सतीश कश्यप के साथ सुबह दाल पिसाने के लिए निकला था. बीच में तीनों ने कोचिया से देसी शराब खरीदकर पिया, जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए।
जानकारी होने पर तीनों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया. मृतकों को पोस्ट मार्टम के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।















