पत्नी ने पति को खाने में मिला कर दिया जहर और प्रेमी के साथ हो गई रफू चक्कर ,,

सूरजपुर , 10-08-2020 5:44:49 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने पति को खाने में मिला कर दिया जहर और प्रेमी के साथ हो गई रफू चक्कर ,,
सूरजपुर 09 अगस्त 2020 - सात जन्मों तक साथ निभाने वाली जीवनसंगिनी ने ही अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी। पत्नी ने पति को जहर देकर शौचालय में बन्द कर दिया व गांव के एक युवक के साथ भाग निकली। जहर खुरानी से गंभीर युवक को उपचार के लिए शहर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र की है। सूरजपुर जिले के नया भटगांव परकोली निवासी 29 वर्षीय पप्पू ठाकुर रक्षाबंधन में पत्नी को लेकर ससुराल कसकेला गया हुआ था। तीन दिनों तक कसकेला में रुकने के बाद उसने पत्नी को फिर घर चलने को कहा था। इसी बीच 06 अगस्त को पत्नी ने पति के खाने में कीटनाशक देकर शौचालय में बन्द कर दिया और भाग निकली। इसी बीच महिला के भाई ने अपने जीजा को शौचालय से बाहर निकाला। पति ने बताया कि पत्नी ने खाने में कीटनाशक दे दिया है और शौचालय में बन्द कर भाग गई है। युवक को परिजन ने मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH