मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पटवारी को सरिया से पीटने दौड़ा सरपंच पति , वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पटवारी को सरिया से पीटने दौड़ा सरपंच पति , वीडियो हुआ वायरल
मुरैना 13 मई 2023 - ग्रामीणों की समस्या निदान व सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए लगाए गए मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में सरपंच पति ने न सिर्फ पटवारी से गालीगलौज किया, बल्कि पटवारी को मारने के लिए सरिया लेकर दौड़ा। मामला पहाड़गढ जनपद पंचायत की सुजानगढ़ी ग्राम पंचायत का है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटनरेट मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

सुजानगढ़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर लगाया गया था। इसमें पहाड़गढ़ जनपद के अलावा कैलारस तहसील के अधिकारी-कर्मचारी भी लोगों की शिकायतें सुनने व पात्र हितग्राहियाें को योजना का लाभ देने के लिए पहुंचे थे। शिविर में सरपंच की जगह उनका पति अनार सिंह धाकड़ पहुंचा जो कर्मचारियाें पर रौब झाड़ रहा था। 

इसी दौरान गांव के चार-पांच लोगों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ने की बात पर सरपंच पति का हल्का पटवारी मनोज गुप्ता से विवाद हो गया। बताया गया है कि सरपंच ने जिन लोगों के नाम बीपीएल सूची में जोड़ने के लिए दिए थे, उन्हें पटवारी ने अपात्र घोषित कर दिया था। इसी बात पर सरपंच पति ने शिविर में सभी के सामने पटवारी को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। पटवारी ने विरोध किया तो सरपंच पति ऐसा उखड़ा कि पहले तो पटवारी को पीटने दौड़ा, लोगों ने रोक लिया तो पंचायत भवन के बाहर पड़े लोहे के सरिए को उठाकर फिर पटवारी पर हमला करने दौड़ा। 

गनीमत यह रही कि, मौके पर मौजूद ग्रामीण व कर्मचारियों ने सरपंच पति को रोक लिया। पटवारी ने इस मामले की शिकायत जनपद सीईओ को अलावा जौरा एसडीएम विनोद माहौर को की है। पटवारी ने आवेदन के साथ वह वीडियो भी दिया है, जिसमें सरपंच पति गालीगलौज करते हुए हमला करने का प्रयास कर रहा है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH