रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार , ऐसे फंसाता था लोगो को ,,

बिलासपुर , 10-08-2020 4:48:06 AM
Anil Tamboli
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार , ऐसे फंसाता था लोगो को ,,
बिलासपुर 09 अगस्त 2020 - रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी चित्रसेन मोंगरे  रेलवे में खलासी है, तोरवा पुलिस उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

शंकर नगर आरपीएफ कॉलोनी निवासी
चित्रसेन मोंगरे रेलवे में खलासी है। वह लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लिया करता है । चित्रसेन मोंगरे की बेटी के साथ आईटीआई करने के दौरान ग्राम खपरी दर्रीघाट मस्तूरी निवासी नीतू राम टंडन की उससे पहचान हुई, जिसने नीतू को अपने ठग पिता से मिलाया। जिसके द्वारा उसे विश्वास में लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नीतू से तीन लाख रुपये की मांग की गई, जिसे अलग-अलग किस्तों में नीतू द्वारा चित्रसेन को दिया गया। केवल नीतू से ही चित्रसेन मोंगरे ने रकम नहीं वसूली, बल्कि उसके द्वारा इंद्रजीत राजपाल, हेमंत कुमार, शेखर घाटी और अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम ली गई। किसी से 50,000 किसी से डेढ़ तो किसी से एक लाख की रकम रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर चित्रसेन उन्हें सिर्फ आश्वासन देता रहा। फर्जीवाड़ा करने वाले चित्रसेन ने धोखाधड़ी का शिकार बेरोजगारों का मेडिकल चेकअप भी कराया और उन्हें कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी दिलाया, जिससे उनका विश्वास चित्रसेन पर जम सके। यहां तक कि चित्रसेन ने नीतू के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवाया था। अब तक करीब 10 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी चित्रसेन मोंगरे कर चुका है । पता चला है कि उसके द्वारा सिर्फ बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ही ठगी नहीं की जाती बल्कि वह ग्रामीण इलाकों में लोन दिलाने के नाम पर भी महिलाओं को ठगी करता था। चित्रसेन मोंगरे ने खपरी की कुछ महिलाओं को भी लोन दिलाने के नाम पर 10 -10 हज़ार लिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस चित्रसेन मोंगरे से पूछताछ कर रही है । पुलिस को उम्मीद है कि उससे और भी कई मामलों के खुलासे हो पाएंगे। पुलिस ने लोगों को भी संदेश दिया है कि अगर चित्रसेन ने उनके साथ भी इस तरह की ठगी की है तो वे सामने आकर पुलिस से शिकायत करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH