छत्तीसगढ़ - नशे की हालत में युवक आया जंगली हाथी के सामने , हाथी ने कुचल कर उतारा मौत के घाट

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नशे की हालत में युवक आया जंगली हाथी के सामने , हाथी ने कुचल कर उतारा मौत के घाट
अम्बिकापुर 12 मई 2023 - अंबिकापुर जिले के सीतापुर इलाके में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला है। युवक देर रात शराब के नशे में अपने किसी परिचित के यहां से घर आ रहा था। तभी उसका सामना हाथी से हो गया। फिर हाथी ने अपने पैर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना नावापारा ग्राम की है। मृतक युवक राजेश चौहान ग्राम गेरसा का रहने वाला था। राजेश नशे की हालत में किसी परिचित के यहां से अपने घर वापस आ रहा था। तभी बीच रास्ते में हाथी ने उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद पूरी रात युवक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देखा तब उसके घरवालों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी ने शव को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करने के बाद युवक का शव उसके घरवालों को दे दिया है।

वन परिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि, मृतक के परिजनों को 25 हज़ार रुपये की सहायत राशि दी गई है। ग्राम एरंड नावापारा के जंगलों से भटक कर एक जंगली हाथी क्षेत्र में हंगामा मचाए हुए है। इस बारे में आस पास के सभी प्रभावित गांवों में पहले से बताया गया था। देर रात जशपुर जिले के जंगल में जाने के दौरान युवक हाथी की चपेट में आ गया। फिलहाल हाथी जशपुर जिले के साजापानी के जंगलों में है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH