30 हजार की तनख्वाह पाने वाली करोड़पति महिला सब इंजीनियर की नौकरी गई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
30 हजार की तनख्वाह पाने वाली करोड़पति महिला सब इंजीनियर की नौकरी गई
भोपाल 12 मई 2023 - मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल में प्रभारी सब-इंजीनियर हेमा मीणा को नौकरी से हटा दिया गया है. कॉरपोरेशन के चेयरमैन आईपीएस कैलाश मकवाना ने इस संबंध में विभाग के एमडी उपेंद्र जैन को निर्देश जारी किए हैं. चेयरमैन ने संविदा पर नौकरी कर रही प्रभारी सब-इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा है।

पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन भोपाल में पदस्थ सब इंजीनियर (संविदा) के फार्म हाउस पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी. इंजीनियर के घर से मिली संपत्ति का आकलन आज तक जारी है. इंजीनियर की अकूत संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 हज़ार रुपये महीने वेतन पाने वाली संविदा इंजीनियर के घर से एक टीवी मिला है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है.
सब इंजीनियर के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने रेड की थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त ने महिला इंजीनियर के पास से 7 करोड़ की प्रॉपर्टी (जिसमें जमीन और गाड़ियां भी शामिल हैं) बरामद हुई।

इंजीनियर के बिलखिरिया स्थित फार्म में आलीशान बंगला, फॉर्म हाउस, लाखों के कृषि उपकरण, कई विदेशी डॉग्स और डेयरी मिली है. फार्म हाउस पर कई विदेश नस्ल के डॉग मिले हैं. लगभग 60 से 70 अलग - अलग ब्रीड की गायें भी मौजूद हैं. सीसीटीवी मॉनिटर, अलमारी, ऑफिस टेबल, रिवॉल्विंग चेयर के साथ एक 30 लाख कीमत का 98 इंच का टीवी भी मिला है.

वहीं, फार्म हाउस में एक विशेष कमरा बनाया गया था. कमरे में महंगी शराब, सिगरेट जैसी चीजें मौजूद थीं. इंजीनियर को महंगी गाड़ियों का भी शौक है. इनके पास 2 ट्रक, 1 टैंकर, थार समेत 10 गाड़ियां भी मिली हैं।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH