वाट्सएप पर आया एक वीडियो कॉल और फिर लड़की उतारने लगी अपने कपड़े , उसके बाद हुआ यह

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वाट्सएप पर आया एक वीडियो कॉल और फिर लड़की उतारने लगी अपने कपड़े , उसके बाद हुआ यह
नई दिल्ली 09 मई 2023 - दिल्ली पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को सेक्सटॉर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने हाल ही में कई पीड़ितों से 7 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर के पास मुंगस्कर गांव निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इस साल की शुरुआत से मेवात क्षेत्र से यह 12वीं गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को दिल्ली के मानसरोवर पार्क निवासी से शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें उसने कहा कि उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें एक लड़की अश्लील हरकत कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने कहा, कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को जबरन वसूली के कॉल आने लगे। कुछ लोगों ने खुद को आईपीएस अधिकारियों के रूप में पेश किया और पीड़िता का नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने की कोशिश की। पीड़ित ने साइबर ठगों को दो लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर किए थे। जांच के दौरान, पुलिस ने कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड सहित सभी प्रासंगिक जानकारी एकत्र की। रोहित मीणा ने कहा, सभी बैंक विवरणों और फोन नंबरों का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद भरतपुर जिले में छापा मारा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी वसीम ने खुलासा किया कि उसके गिरोह के सदस्य पीड़ितों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते थे और दूसरे मोबाइल फोन का उपयोग करके लड़कियों के नग्न वीडियो चलाते थे और पीड़ित को धमकाने के लिए वीडियो रिकॉर्ड करते थे। अधिकारी ने कहा, आरोपी वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते और पैसों की मांग करते थे। अपराध करने के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदा और अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों की मदद से धोखाधड़ी वाले बैंक खातों का प्रबंधन किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH