छत्तीसगढ़ - खेलते खेलते पानी की टंकी में गिरी डेढ़ साल की मासूम , डूबने से हुई मौत
बालोद , 09-05-2023 12:32:29 AM
बालोद 08 मई 2023 - बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक डेढ़ वर्ष के बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची अपने घर में खेलते हुए पानी टंकी में गिर गई। जिसके चलते मासूम की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह 10.30 बजे खपरी गांव की है। सेतराम साहू जो बालोद में स्थित राइस मिल में मजदूरी करने आया था। वहीं उनकी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी कुमारी केसनी घर पर थी। बताया जा रहा है कि मृतिका की मां घर के काम मे व्यस्त हो गई थी। वहीं नन्हीं सी बच्ची खेलते हुए घर में ही बने पानी टँकी तक पहुंच गई और वह डूब गई।
घटना की जानकारी मृतिका की माँ ने पड़ोसियों को दी जिसके बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। सोमवार को ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

















