होटल के कमरे में फाँसी पर लटकी मिली प्रेमी की लाश , जमीन पर प्रेमिका पड़ी थी बेहोश , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
होटल के कमरे में फाँसी पर लटकी मिली प्रेमी की लाश , जमीन पर प्रेमिका पड़ी थी बेहोश , पुलिस जाँच में जुटी
रतलाम 08 मई 2023 - स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के महू रोड फव्वारा चौक के पास स्थित पारस होटल के रूम नंबर 203 में एक युवक (प्रेमी) फांसी के फंदे पर लटका मिला तो युवती (प्रेमिका) बेहोश अवस्था में मिली। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दीपक पुत्र राजाराम प्रजापत निवासी ग्राम नगरा रविवार शाम को प्रेमिका से मिलने का कहकर घर से निकला था। स्वजन ने उसे रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं रुका। बाद में वह रतलाम आया और प्रेमिका के साथ होटल में ठहर गया था। रात दस बजे दीपक के भाई की वीडियो कालिंग पर बात हुई थी। उसने प्रेमिका को भी वीडियो कांलिग में बताया था। इस पर स्वजन ने माना कि वह ठीक है अपनी प्रेमिका के साथ है।

सोमवार सुबह करीब आठ बजे भाई ने दीपक को फोन किया तो उसका फोन बंद था। इसके बाद किसी अनहोनी की शंका में स्वजन उसे तलाश करने निकले। दोपहर करीब एक बजे दीपक की बाइक होटल के बाहर खड़ी दिखी। उसका भाई दिनेश व धर्मेंद्र तथा चचेरा भाई विनोद आदि होटल में पहुंचे और रूम नंबर 203 में गए तो वहां बाथरूम के वेल्टीलेशन से बंधी रस्सी के फंदे पर दीपक लटका हुआ था, वहां युवती कमरे में अचेत पड़ी थी।

कुछ देर बाद एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल, आइपीएस मयूर खंडेलवाल, एएसआइ हीरालाल चंदन आदि होटल पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। वहीं युवती को अस्पताल भिजवाया। रतलाम पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती व युवक ने यह कदम क्यों उठाया, यह भी पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH