तेज रफ्तार कार ने TI की बाईक को मारी टक्कर , हादसे में थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार ने TI की बाईक को मारी टक्कर , हादसे में थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत
मंदसौर 07 मई 2023 -  रतलाम में पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक की बाइक को मल्हारगढ़ में फोर लेन पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। निरीक्षक अपनी पुत्री की शादी के लिए छुट्टी लेकर गृह ग्राम बोरखेड़ी इंदौर आए हुए थे। और रविवार को ही उनकी पुत्री पहली बार ससुराल से मायके भी आई थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार की खुशिया मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6 बजे के लगभग रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक 58 वर्षीय रामचंद्र भाटी महू-नीमच राजमार्ग फोरलेन पर मल्हारगढ़ में पगारिया पेट्रोल पंप के निकट से बाइक क्रमांक MP 14 NG 4369 से सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान फोर लेन पर तेज गति से आ रही कार क्रमांक MP 09 CF 0029 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में गंभीर घायल निरीक्षक भाटी को मल्हारगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक जितेंद्र पाटीदार ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्ट्मार्टम कर शव स्वतजनों को सौंपा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी मनोज रत्नाकर, टीआई राजेंद्र पंवार मौके पर पहुंचे। टीआई पंवार ने बताया की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक आरसी भाटी मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी इंदौर के ही रहने वाले थे। और हाल ही में उनकी पुत्री की शादी हुई थी। इस शादी के लिए ही एक माह की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे।

रविवार को वह बाइक से किसी काम से मल्हारगढ़ आए थे। वापस गांव में लौटते समय यह हादसा हो गया। भाटी के इकलौते पुत्र का भी कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था। उनके एक पोता है। रविवार को ही उनकी पुत्री ससुराल से पहली बार मायके आई थी। इस दुखद घटना ने परिवार में खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। एसडीओपी मनोज रत्नाकर ने रतलाम एसपी व एएसपी को घटना की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार 8 मई को सुबह 9 बजे बोरखेड़ी इंदौर में होगा।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH