दर्शन करने मंदिर गए श्रद्धालु की पुजारी ने की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्शन करने मंदिर गए श्रद्धालु की पुजारी ने की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद
शिवपुरी 07 मई 2023 - करैरा थानांतर्गत ग्राम वनगवां में भगवान के दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी को मंदिर के पुजारी ने फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक का पुजारी से अगरबत्ती लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में पुजारी ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राम बनगवां में मारकंडेश्वर मंदिर पर शनिवार देर शाम गांव का कल्लू पुत्र स्व. लाडले पाल उम्र 35 साल भगवान के दर्शन करने गया था। कुछ देर बाद कल्लू के चचेरे भाई संतोष पाल व अशोक पाल भी मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने वहां देखा कि कल्लू को मंदिर का पुजारी धर्मेन्द्र गुर्जर निवासी लंगूरी फावड़े से मार रहा है। 

दोनों भाइयों ने पूरी घटना घर आकर अपने पिता पूरन पाल पुत्र चुक्खा पाल उम्र 55 साल को बताई। इसके बाद पूरन पाल गांव के कुछ अन्य लोगों को लेकर मंदिर पहुंचा तो वहां कल्लू पाल मंदिर प्रांगण में लगे बेल पत्र के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित धर्मेन्द्र गुर्जर के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

मृतक की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार रहता था। उसका मंदिर पर अगरबत्ती लगाने को लेकर वहां के पुजारी धर्मेन्द्र गुर्जर से विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते बाबा ने उसे फावड़े से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH