छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , मालगाड़ी उतरी पटरी से , आवागमन हुआ बाधित

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रेल हादसा , मालगाड़ी उतरी पटरी से , आवागमन हुआ बाधित
दंतेवाड़ा 06 मई 2023 - दंतेवाड़ा जिले में आयरन ओर से भरी एक मालगाड़ी डिरेल हो गई है। मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। रेलवे और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, यह नक्सली घटना है या फिर तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। घंटों मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह किरंदुल से मालगाड़ी आयरन ओर लेकर विशाखापट्टनम के लिए निकली थी। लेकिन बचेली के नजदीक खंबा नंबर 434 के पास मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल हो गया। जिससे किरंदुल - विशाखापट्टनम रेलवे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए ज्यादा वैगन पटरी से नीचे नहीं उतर पाए। इस हादसे की खबर लोको पायलट ने रेलवे के कर्मचारियों को दी। कुछ देर के बाद रेलवे के कर्मचारी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

मालगाड़ी का जो वैगन डिरेल हुआ था उसे अन्य वैगन से अलग किया गया। साथ ही आयरन ओर को खाली किया गया। फिर किसी तरह से वैगन को वापस पटरियों पर लाया गया। मार्ग बहाली में करीब 2 घंटे का समय लगा गया। बताया जा रहा है कि, जब तक मार्ग बाधित था तब तक अन्य मालगाड़ी बचेली स्टेशन और भांजी स्टेशन पर ही रोककर रखी गई थी। रेलवे के अफसरों ने बताया कि, मार्ग बहाल हो गया है। मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH