छत्तीसगढ़ - एक प्रेमी से जब महिला का भर गया मन तब दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर खेला खूनी खेल

सूरजपुर , 06-05-2023 12:13:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक प्रेमी से जब महिला का भर गया मन तब दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर खेला खूनी खेल
सूरजपुर 05 मई 2023 - अक्सर लोग प्यार के जुनून में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। प्यार में जीने-मरने की कसमें खाने वाले दीवानों को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसी प्रेमिका के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी। सूरजपुर के लक्ष्मणपुर गांव में सुन्दरसाय नाम का एक विकलांग युवक रहता था। वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा था।

लेकिन साल 2014 में उसकी पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद सुन्दरसाय को कमलापुर की रहने वाली भगमेन से प्यार हो गया। वे दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। लेकिन फिर भगमेन का सुन्दरसाय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह गांव के ही सोमारसाय के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी।     

फिर एक दिन सुन्दरसाय शराब और मटन लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और उसने उसे पंडाल की तरफ आने के लिए कहा। भगमेन ने अपने प्रेमी सोमारसाय को भी फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर शराब और मटन का लुत्फ उठाया। इस दौरान भगमेन के सोमारसाय के घर आने-जाने और मिलने को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। 

इन दोनों की लड़ाई में भगमेन ने सोमारसाय का साथ दिया और दोनों ने मिलकर सुन्दरसाय का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया फिर उसके शव को एक बोरे में भरकर पास के ही तालाब में फेंक दिया। सब कुछ उनके प्लान के मुताबिक ही चल रहा था लेकिन मंगलवार की सुबह जब सुन्दरसाय की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH