कल लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण , जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

नई दिल्ली , 05-05-2023 2:58:50 AM
Anil Tamboli
कल लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण , जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
नई दिल्ली 04 मई 2023 - साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है. इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है. चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, ये उपछाया चंद्र ग्रहण है यानी चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए शुभ

मिथुन - मिथुन राशि वालों को चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला है. परिवार में कुछ अच्छी खबरें सुनने मिल सकती हैं लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. कहा जाता है कि आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. इस दिन उनका किसी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए शांति से काम लेने से ही बात बनेगी।

सिंह राशि - इस राशि के लोग जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी. धन प्राप्ति के योग है. निवेश करने से बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है. कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार बन रहे हैं और परिवार वालों के साथ बिगड़े हुए संबंध भी सुधर सकते हैं. अगर मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. धैर्य से काम लें।

मकर राशि - इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी. गया हुआ धन वापस मिलेगा. करोड़पति बनने के योग हैं. मेहनत करने से सफलता हासिल होगी. इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति होगी. लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि - चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि वालों की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी. बिजनेस में जमकर लाभ होगा. करियर में लाभकारी बदलाव देखने को मिलेंगे. नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. परिवार में सबकी सेहत अच्छी रहेगी. नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण की अवधि रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH