जांजगीर चाम्पा - जिला हॉस्पिटल के 17 डॉक्टरों को नोटिस जारी , देखे सभी डॉक्टरों के नाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जिला हॉस्पिटल के 17 डॉक्टरों को नोटिस जारी , देखे सभी डॉक्टरों के नाम
जांजगीर चाम्पा 04 मई 2023 - जिला अस्पताल की ओपीडी से शाम की पाली पर 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डॉक्टरों के लगातार नदारद रहने के चलते भाजपा नेताओं ने सिविल सर्जन को शिकायत की थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के तत्काल बाद सिविल सर्जन ने जब कल शाम जिले के सबसे बड़े अस्पताल बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल शासकीय चिकित्सालय में औचक निरीक्षण किया तो उन्हें 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सभी को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है।

ये डॉक्टर रहे अनुपस्थित

डॉ. नितिन जुनेजा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. शाहबाज खाण्डा, मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. आकाश सिंह राणा, सर्जरी विशेषज्ञ,डॉ. यू. के. मरकाम सर्जिकल विशेषज्ञ,डॉ. निकीता खेस नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ. निशांत पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ ,डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल चिकित्सा अधिकारी , डॉ. हरिश पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉ. सदानंद जांगड़े चिकित्सा अधिकारी, डॉ. योगेश राठौर चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वसुन्धरा कश्यप, दंत चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर. एस. सिदार चिकित्सा अधिकारी, डॉ. इकबाल हुसैन चिकित्सा अधिकारी,डॉ. दीपक साहू चिकित्सा अधिकारी,डॉ. संदीप साहू चिकित्सा अधिकारी,डॉ. आकाश थवाईत, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्राची जांगड़े, चिकित्सा अधिकारी यह सभी जिला चिकित्सालय जांजगीर में पदस्थ है। सभी को स्प्ष्टीकरण नोटिस भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को ओपीडी मे भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचे थे। पर ओपीडी में कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने की लिखित शिकायत उन्होंने सिविल सर्जन से की थी। जिसके बाद सिविल सर्जन एवं आरएमओ ने संयुक्त औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सभी बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उनके कृत्य के चलते चिकित्सालय की छवि धूमिल हुई। चिकित्सकों के कृत्य को सिविल सेवा अचारण नियम 1965 के विपरीत मान सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर लिखा है कि उक्त संबंध मे आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 02 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने अथवा समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर उक्त दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH