अभी कुछ दिन और रहेगा मौषम खुशनुमा , इन राज्यो में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अभी कुछ दिन और रहेगा मौषम खुशनुमा , इन राज्यो में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
नई दिल्ली 04 मई 2023 - देश में पिछले कई दिनों से बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, कोलकाता में गुरुवार को भी भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, लगातार चौथे दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहने की आशंका है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हल्की बारिश के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक ही जाएगा।

वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 6 मई के आसपास साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके कारण उसी क्षेत्र में एक लो प्रे​​​​​​शर एरिया बनेगा. जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहेगा. ये लो प्रेशर एरिया 8 मई को डिप्रेशन में बदल जाएगा जो 9 मई को साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा।

आपको बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पूरे उत्तर भारत में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 7 मई तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. दूसरी ओर, उत्तराखंड में आईएमडी के अनुसार, पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसमें 3,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी होगी।

बिहार में आज हो सकती है हल्की बारिश

वहीं आज बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, शुक्रवार से बिहार में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही तापमान में लगातार चार से छह डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है।

इन राज्यों में होगी बारिश

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, दक्षिण कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH