जांजगीर चाम्पा - दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही है जान से मारने की धमकी , SP से लगाई मदद की गुहार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही है जान से मारने की धमकी , SP से लगाई मदद की गुहार
जांजगीर चाम्पा 02 मई 2023 - जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी हेमलाल कश्यप की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में पीड़िता ने जांजगीर में SP के नाम ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है। 08 अप्रैल को पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया था। 

पीड़िता ने बताया है कि कांसा गांव के रहने वाले हेमलाल कश्यप से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता प्रेंग्नेंट हुई तो आरोपी ने उसे टेबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई और उसने हेमलाल कश्यप से शादी की बात कही, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 8 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी घर में मौजूद था, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने रुचि नहीं ली थी।

पीड़िता के दिए ज्ञापन में यह बात भी है कि आरोपी के परिजन के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उसे गर्भपात कराने धमकी दी जा रही है। मामले में पीड़िता ने आज SP के नाम ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि FIR के बाद से आरोपी हेमलाल कश्यप फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले में जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कह रही है। अब देखना होगा कि कब तक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कर पाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH