नाबालिग को जंगल मे बंधक बना कर 48 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म , 3 सगे भाइयों सहित 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम ,,

मध्य प्रदेश , 09-08-2020 5:43:01 AM
Anil Tamboli
नाबालिग को जंगल मे बंधक बना कर 48 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म , 3 सगे भाइयों सहित 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम ,,
मुरैना 09 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला मुरैना के बानमोर थाना क्षेत्र के भूराडांडा गांव का है, यहां की एक नाबालिग लड़की 04 अगस्त को पास में ही स्थित भुजरिया सिराने गई थी. जँहा से गांव के ही 5 युवको ने उसका अपहरण कर जंगल में ले गए , आरोप है कि वहां लगातार 48 घंटे तक बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया.

पीड़िता की हालत बिगड़ने पर वे उसे जंगल में छोड़कर भाग गए. शाम को किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई. परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों पर अपहरण कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है.

मामले में मुरैना पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि जानकारी मिलते ही मात्र 10 घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया गया है, इन आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH