छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को मारी टक्कर , दो लोगो की मौके पर ही मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को मारी टक्कर , दो लोगो की मौके पर ही मौत
GPM 30 अप्रैल 2023 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। गौरेला-वेंकटनगर मुख्य मार्ग के हर्राटोला गांव में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और बाइक सवार मामा-भांजे को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हर्राटोला गांव के बस स्टैंड पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बूंद कुंवर अपनी बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक पिकअप ने तेज रफ्तार से आते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मध्यप्रदेश के अनूपपुर के कोलमी गांव से गौरेला आ रही बाइक को भी पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर मामा नरेंद्र कुमार (28 वर्ष) और उसका भांजा संदीप कुमार (13 वर्ष) सवार था। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर आ गिरे। गंभीर रूप से घायल मामा नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 13 वर्षीय भांजे का पैर टूट गया है।

राहगीरों ने तुरंत गौरेला पुलिस को घटना की सूचना दी। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत महिला और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं 13 साल के संदीप कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो महिला और बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क से लगे खेत में जा घुसी।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH