देश मे एक बार फिर डराने लगा कोरोना , 24 घंटे में 44 मौत के साथ एक्टिव केस 50 हजार के पार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे एक बार फिर डराने लगा कोरोना , 24 घंटे में 44 मौत के साथ एक्टिव केस 50 हजार के पार
नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023 - भारत में कोरोना कहर से अब राहत के संकेत मिलने लगा हैं. देश में नए केसों के ट्रेंड से अब लग रहा है कि कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है. देश में अब डेली केसों की संख्या 8 हजार से नीचे आ गई है और एक्टिव केस भी 50 हजार के करीब ही बचे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गुरुवार को 7533 नए कोविड केस दर्ज किए गए, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या भी घटकर 53,852 हो गई है।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,533 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई है.वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,410 से घटकर 53,852 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 08 बजे जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 44 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,468 हो गई है. इनमें वे 16 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 53,852 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। वहीं, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,43,47,024 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,59,219 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH