छत्तीसगढ़ - नक्सलियों ने Jio टावर में की आगजनी , थाने से तीन किलोमीटर दूर दिया वारदात को अंजाम

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नक्सलियों ने Jio टावर में की आगजनी , थाने से तीन किलोमीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
दंतेवाड़ा 28 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में लगातार नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले बुधवार को ही अरनपुर में IED ब्लास्ट कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद नारायणपुर में सड़क काटने की घटना को अंजाम दिया था। अब बीती रात गुरुवार को नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र में हर्रा कोडेर गांव में टावर को आगजनी कर दहशत फैला दी है। 

मलेवाही थाना से तीन किलोमीटर दूर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बारसूर पल्ली मार्ग पर हर्रा कोड़ेर गांव में लगे जिओ टावर में आगजनी की घटना को गुरुवार रात अंजाम दिया है। बता दें कि अबूझमाड़ के इस क्षेत्र में अभी हाल ही में नेटवर्क की सुविधा शुरू हुई थी। नक्सलियों ने उसी टावर में आगजनी कर दी है।

नक्सलियों ने मौके पर बैनर भी लगाए है जिस पर कारपोरेट कारण, सैनिक कारण, पुलिस, सड़क, पुलिया, कैम्प का विरोध,जन संघर्ष को तेज करें, पल्ली बारसूर सड़क पर सवारी गाड़ी चलाना बंद करें, आमदई खादन, बोदघाट रद्द करो, जल जंगल जमीन बचाने आगे आने की बात लिखी हुई है। साथ ही आमदेई एरिया कमेटी द्वारा घटना को अंजाम देने बताय़ा है। इसके अलावा मुखबीर का काम करने वाले जनता के सामने आ कर अपनी गलती मानने की बात कही गई है। वहीं गलती न मानने पर सागर साहू व रामधर जैसे मौत दिए जाने की बात भी लिखी गई है।

बारसूर थाना प्रभारी राजेन्द्र पामभोई ने बताया कि आगजनी की घटना हुई है। टावर को आंशिक नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि बुधवार को दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर IED से हमला किया था, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे, साथ ही के गाड़ी के ड्राइवर की भी इस हमले में मौत हो गई थी। इस हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने की बात कही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH