छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में बड़ा खुलासा , इस नक्सली कमांडर ने दिया था वारदात को अंजाम

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में बड़ा खुलासा , इस नक्सली कमांडर ने दिया था वारदात को अंजाम
दंतेवाड़ा 27 अप्रैल 2023 - दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर मंजू ने आरनपुर IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 10 डीआरजी जवान और 1 चालक की मौत हुई थी।

वहीं, एक बार फिर माओवादियों का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। अरनपुर में 1 दिन पहले हुई वारदात के बाद शहीद हुए 10 में से 2 जवानों के शव उनके गृह ग्राम न लाने का फरमान माओवादियों की ओर से जारी किया गया है। नक्सलियों ने शहीद जवान नव आरक्षक दुलगो मंडावी मारजूम के भीमापारा का रहने वाला और नव आरक्षक जोगा कवासी बड़े गादम का रहने वाला का अंतिम संस्कार गांव में न करने की चेतावनी दी है। 

परिजनों ने इसके बाद ऊहापोह कर अंतिम सलामी में भी शामिल नहीं हुए। परिजनों ने दिल पर पत्थर रखकर सहृदयता दिखाते हुए गांव की पूरी आबादी को सुरक्षित रखने के लिहाज से यह तय किया है कि दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन स्थित शांतिकुंज पुनर्वास परिसर में ही दोनों शहीद जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया जाए, ताकि गांव वालों पर कोई विपत्ति ना आए।

नक्सलियों की ओर से शहीद जवानों के उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार न करने के फरमान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन जवानों को अपनी मिट्टी में अंतिम संस्कार रोकने की बात हो रही है। यह सरकार के सामने चुनौती है, और सरकार को इस चुनौती का सामना करना चाहिए। रायपुर से गोपनीय सैनिकों को ऑपरेशन पर भेजे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, इस मामले की जांच होगी तब वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। मगर हमने 11 छत्तीसगढ़ महतारी के बेटों को खोया है, ये अत्यंत दुखद है। ऐसी घटनाओं का पुनरावृति ना हो यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH