छत्तीसगढ़ - बारिश की वजह से 12 घंटे से बंद स्टेट हाइवे , जाम में फंसे होने से एंबुलेंस में दो मरीज की मौत

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बारिश की वजह से 12 घंटे से बंद स्टेट हाइवे , जाम में फंसे होने से एंबुलेंस में दो मरीज की मौत
दंतेवाड़ा 26 अप्रैल 2023 - डायवर्शन बह जाने से जिला दंतेवाड़ा से सुकमा तेलंगाना बैलाडिला जाने वाली स्टेट हाइवे सड़क पिछले 12 घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई। जिसमें दर्जनों यात्री बस भी फंसी हुई है। ये जाम कुम्हाररास के पास लगा हुआ है। वहीं कुआकोंडा से मरीजों को लेकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसे होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाई। जिससें दो मरीजों की रास्ता बंद होने से मौत हो गई है। बता दें कि ये सब मंगलवार रात जोरदार बारिश होने की वजह से हुआ है। ये मार्ग कब तक खुलेगा इसी बात की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

दरअसल, दंतेवाड़ा से बैलाडिला के बीच सड़क बनाई जा रही है। साथ ही पुल पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसके लिए जगह जगह डायवर्शन बनाए गए हैं। ये डायवर्शन कच्चे बनाए गए हैं। मंगलवार रात क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से डायवर्शन बह जाने से रास्ता बंद हो गया है। वहीं 12 घंटे सड़क बंद की खबर के बाद भी ठेकेदार सहित शासन प्रशासन नदारद है। जाम स्थल पर सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं सड़क बहाल होने में अभी और कई घंटे लगने की बात कही जा रही है।

सड़क जाम होने से कुआकोंडा अस्पताल से दंतेवाड़ा रेफर किये गए मरीज की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गढ़मिरी के शिक्षक अजमेर व समेली की एक महिला मुड़े की मौत जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाने से हुई है। शिक्षक दुर्घटना में घायल हुआ था वहीं महिला मुड़े बीमार थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH