जांजगीर चाम्पा जिले में हुई अनोखी शादी , बारात लेकर हॉस्पिटल पँहुचा दूल्हा उसके बाद ,,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में हुई अनोखी शादी , बारात लेकर हॉस्पिटल पँहुचा दूल्हा उसके बाद ,,,
जांजगीर चाम्पा 21 अप्रैल 2023 - वैसे तो आपने कई शादी देखी होगी, लेकिन आज हम ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुल्हन हॉस्पिटल में भर्ती है और दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल प्रबंधन ने शादी का रस्म पूरा करने की तैयारी की और बीमार दुल्हन के स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए विवाह का रस्म पूरा कराया और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।

यह मामला जांजगीर जिला मुख्यालय के श्री नर्सिंग होम का है, जहां 20 अप्रैल को तय मुहूर्त में अनोखी शादी हुई, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. अस्पताल परिसर में जहां मरीजों का इलाज होता है, वहीं एक मरीज के अस्पताल परिसर में शादी हुई. कुछ दिन पहले बैजलपुर गांव की रश्मि महंत की सक्ति जिला के परसाडीह गांव के राज दास के साथ रिश्ता तय हुआ था. परिवार वालों ने मिलकर 20 अप्रैल को शादी का मुहूर्त निकाला था। दोनों परिवार में खुशी का माहौल था. धूमधाम से शादी करने के लिए सभी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण दिया. इस बीच अचानक रश्मि की पेट दर्द होने के कारण तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया, जहां पता चला कि बड़ी आंत में छेद है. डॉक्टर ने बताया कि रश्मि की इलाज जल्द से जल्द नहीं करने पर यह तकलीफ रश्मि के लिए घातक होगा।

वर राज सिंह ने बातचीत में बताया कि रश्मि के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी वर पक्ष को हुआ तो तत्काल राज के परिवार ने रश्मि के इलाज को महत्व देते हुए अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय किया. तय मुहूर्त में शादी करने का निर्णय भी लिया, क्योंकि दोनों परिवार के लिए यह शादी का समय बढ़ाना संभव नहीं था. चूंकि वर के भाई का भी शादी इसी मंडप में होना तय था और सभी रिश्तेदार पहुंच गए थे. दोनों परिवार ने आपसी तालमेल बनाते हुए तय मुहूर्त में ही शादी करने का निर्णय लिया और रश्मि का इलाज कराते रहे।

रश्मि के शादी के 5 दिन पहले ऑपरेशन हुआ और वर पक्ष बारात लेकर सीधा अस्पताल पहुंचे और परिसर में ही रीति रिवाज से शादी संपन्न कराया. अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी स्टाफ और मरीज के परिवार वाले अनोखी शादी का साक्षी बने।
जांजगीर चाम्पा जिले में हुई अनोखी शादी , बारात लेकर हॉस्पिटल पँहुचा दूल्हा उसके बाद ,,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH