छत्तीसगढ़ - दोस्त के भूत से डरा कातिल , खोला 20 साल पुराने हत्या का राज , पढ़े रोमांचक और सच्ची खबर

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्त के भूत से डरा कातिल , खोला 20 साल पुराने हत्या का राज , पढ़े रोमांचक और सच्ची खबर
बालोद 21 अप्रैल 2023 - कहते हैं मार के डर से भूत भाग जाता है लेकिन यहां जरा उल्टा हुआ है। भूत के डर से एक व्यक्ति ने अपने 20 साल पहले किए गए अपराध को कबूल किया है। हालांकि पुलिस को अब भी भरोसा नहीं है। लेकिन आरोपी के निशानदेही पर की गई खुदाई में मिले हड्डियों के फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात पुलिस कर रही है। 

मामला बालोद जिले के करकाभाट गांव का है जहां कथित रूप से टीकम कोलियर नामक युवक ने अपने ही दोस्त छवेश्वर गोयल की हत्या कर उसकी लाश दफन कर दिया था। पुलिस को आज तक न तो इस बात का संदेह हुआ न ही उसने छवेश्वर की गुमशुदगी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन एक दिन आरोपी अपने गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचा और उसने हत्या की बात कबूल की लेकिन पुलिस ने जब खुदाई की तो उसे लाश नही मिली लिहाजा उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 

लेकिन आरोपी के कबूलनामे का पता जब छवेश्वर के घरवालों को चला तो उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को आवेदन देकर जांच की मांग की। इसके बाद SDM के आदेश पर फिर से आरोपी की निशानदेही पर फिर से खुदाई की गई तो वहां से हड्डी और मृतक का शर्ट मिला। पुलिस का कहना है कि जब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

लोगो ने अनुसार मृतक छवेश्वर और टीकम दोनो दोस्त थे। टीकम एक लड़की से प्रेम करता था लेकिन छवेश्वर की बुरी नजर उसकी प्रेमिका पर थी। वह उसके साथ पहले छेड़छाड़ किया बाद में रेप का प्रयास। जब वह समझने से भी नहीं माना तो टीकम ने उसकी हत्या करके लाश दफन दिया था। इसके बाद उसने उस लड़की से शादी कर ली। उससे बच्चा भी हो गया लेकिन टीकम का कहना था कि उसकी दोस्त की आत्मा उसे परेशान कर रही है। इसी कारण उसने पहले ये बात गांव वालों को बताई फिर पुलिस वालों को। टीकम के अनुसार उसने 2003 में ही अपने दोस्त की हत्या की थी। एक बार पुलिस ने मृतक की डेडबॉडी रिकवर करने की कोशिश की थी पर उसे नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार उसे सफलता मिली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH