प्रेमी ने प्रेमिका को पहले प्यार से खिलाया चाऊमीन , फिर खेला खूनी खेल जिसका अंजाम हुआ ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने प्रेमिका को पहले प्यार से खिलाया चाऊमीन , फिर खेला खूनी खेल जिसका अंजाम हुआ ,,
लखनऊ 08 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
लखनऊ के एक होटल के कमरे में प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाउमीन खिलाई. फिर कांटे और चम्मच से गर्दन और हाथ पर दर्जनों वार कर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक  लखनऊ के कृष्णानगर थाना के अंतर्गत आने वाले होटल मोमेंटम के कमरा नंबर 310 में गुरुवार को युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे कृष्णानगर एसीपी दीपक कुमार के मुताबिक 22 साल के राहुल चौधरी और 18 वर्षीय नैंसी वर्मा में प्रेम संबंध था. लेकिन नैंसी की मां को राहुल पसंद नहीं था. मां नैंसी को राहुल से मिलने से भी मना करती थी.

एसीपी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरी ओर राहुल नैंसी पर बहुत शक करता था. इसकी वजह से खूब लड़ाई होती थी. घटना वाले दिन राहुल ने फोन करके नैंसी को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया. इसकी जानकारी नैंसी की मां को भी थी. नैंसी ने अपनी मां से आखिरी बार मिलने को कह कर राहुल से मिलने गई.

राहुल चौधरी अपनी कार से नैंसी को लेने पहुंचा था. इस दौरान नैंसी की मां को किसी अप्रिय घटना का शक होने पर राहुल की कार का पीछा अपनी स्कूटी से भी किया. लेकिन नैंसी और राहुल कार से होने के कारण दूर निकल गए. इसके बाद राहुल नैंसी को लेकर कृष्णागर के होटल मोमेंटम के रूम नंबर 310 में पहुंचा.

राहुल पहले से ही इस होटल में आता-जाता था. होटल मैनेजर राजेश के मुताबिक राहुल के ड्राइविंग लाइसेंस और युवती के आधार कार्ड को देखकर उन्हें कमरा दे दिया गया. पुलिस के अनुसार राहुल के इरादे ठीक नहीं थे. इस वजह से पहले ही राहुल ने अपनी मां को फोन करके बता दिया था कि वो लौटकर नहीं आएगा. वह बाजार से रस्सी खरीद कर भी अपने साथ ले गया था.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH