शर्मनाक , नाबालिग बेटी ने सगी माँ पर लगाया देह ब्यापार में धकेलने का आरोप , आरोपी माँ हुई ,,

देश , 08-08-2020 5:21:19 PM
Anil Tamboli
शर्मनाक , नाबालिग बेटी ने सगी माँ पर लगाया देह ब्यापार में धकेलने का आरोप , आरोपी माँ हुई ,,
धौलपुर 08 अगस्त 2020 - राजस्थान के धौलपुर में एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर जबरन वैश्यावृत्ति कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. नाबालिग ने जिले के एसपी से मदद की गुहार लगाई. एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी मां मुंबई में वैश्यावृत्ति का धंधा करती थी. लॉकडाउन के कारण जब वो अपने घर धौलपुर पहुंची तो बेटी से कहने लगी कि अब वो देह ब्यापार के लायक हो गई है. नाबालिग के मुताबिक उसकी मां उसे मुंबई ले जाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी.

यह मामला धौलपुर के राजाखेड़ा थाना इलाके का है. 16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग अपने नाना-नानी के साथ वहीं रहती है. पीड़ित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद मां मुंबई से राजाखेड़ा आ गई और घर पर रहने लगी. इसी दौरान उसकी मां ने उससे कहा कि वह अब वैश्यावृत्ति के धंधे के लिए तैयार हो चुकी है अब उसे साथ में मुंबई चलना होगा.

नाबालिग इस बात से बेहद डर गई और मदद के लिए सीधे एसपी दफ्तर पहुंच गई. खुद को बचाने के लिए उस नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत से गुहार लगाई. 16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग बेटी ने एसपी को बताया कि वो वह बेड़िया जाति की है और बचपन से ही अपने नाना-नानी के घर पर रह रही है. अब उसकी मां उससे मुंबई में वैश्यावृत्ति का धंधा कराना चाहती है. उसने नाना-नानी के साथ रहकर पढ़ाई करने और कुछ बनने की इच्छा जताई. नाबालिग की बात सुनकर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत का दिल पसीज गया और उन्होंने तत्काल राजाखेड़ा थाना एसएचओ रामकेश मीणा को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

राजाखेड़ा थाना एसएचओ रामकेश मीणा ने नाबालिग की मां को गिरफ्तार कर कोरोना की जांच करवाई और उसे कोर्ट में पेश किया. नाबालिग की मां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शर्मनाक , नाबालिग बेटी ने सगी माँ पर लगाया देह ब्यापार में धकेलने का आरोप , आरोपी माँ हुई ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH