जांजगीर चाम्पा - नाबालिग का अपहरण कर जम्मू में किया दुष्कर्म , आरोपी दिनेश निर्मलकर गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चाम्पा 18 अप्रैल 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ने दिनांक 17 जनवरी 2023 को बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 16.01.2023 की रात्रि 07:30 घर से बिना बताये कहीं चली गयी है जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की सूचना पर थाना बलौदा में गुम इंसान कमांक 05/23 अपराध क्रमांक 25 / 23 धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर अपहृत बालिका एवं संदेही के जम्मू में होने की सूचना पर तत्काल बलौदा पुलिस टीम भेजकर अपहृत बालिका को दिनांक 13.04.2023 को वेलीचरणा सतावरी रोड जम्मू में दिनेश निर्मलकर निवासी जर्वे-ब थाना बलौदा के कब्जे से बरामद कर थाना बलौदा लाया गया तथा पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें आरोपी दिनेश कुमार निर्मलकर द्वारा भगाकर ले जाना एवं जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 376 भादवि 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। प्रकरण के आरोपी दिनेश कुमार निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी जर्वे (ब) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा , सहायक उप निरीक्षक कृष्णपाल कवंर , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , आरक्षक मो शहबाज , महिला आरक्षक करूणा खैरवार एवं थाना स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।
















