जांजगीर चाम्पा - पति करता था अवैध संबंध का शक , पत्नी ने दामाद के साथ मिल कर उतार दिया मौत के घाट

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पति करता था अवैध संबंध का शक , पत्नी ने दामाद के साथ मिल कर उतार दिया मौत के घाट
जांजगीर चाम्पा 17 अप्रैल 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी जितेन्द्र कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 04 नैला ने चौकी नैला में दिनांक 14.04.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता संतोष कश्यप दिनांक 13.04.23 की रात्रि 08 बजे घर से बिना बताये कही चला गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर नैला चौकी में गुम इंसान क्रमांक 12/23 कायम कर जांच में लिया गया था। 

दिनांक 15 अप्रैल 2023 को जितेन्द्र कश्यप को जानकारी मिली कि उसके पिता संतोष कश्यप की लाश नवागढ़ मुख्य नहर में बह रही है नवागढ़ जाकर उसके उक्त शव की पहचान अपने पिता के रूप में किया जिस पर थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 25/23 धारा 174 जा.फौ. कायम किया गया। 

मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम कराया गया मर्ग जांच के दौरान मृतक के पुत्र जितेन्द्र कश्यप से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के संबंध में मां से पूछने पर उसकी मां रतन बाई कश्यप ने उसे बताया कि अवैध संबंध के शक में उसके पिता आये दिन विवाद एवं लड़ाई झगड़ा करते थे। दिनांक 13.04.23 को उसके पिता काम करके रात 08 बजे नशे की हालत घर वापस आये और पुनः विवाद करने लगे। 

रोज रोज के विवाद से छुटकारा पाने के लिये उसकी मां ने अपने दामाद रामेश्वर कश्यप (25) निवासी खपरीटांड थाना मुलमुला को फोन करके बुलाई और जब उसके पिता सो गये तब दोनों ने मिल कर उसके गले को दबाया और साड़ी के किनारे में लगे पट्टी को निकालकर पट्टी को गले में फंसाकर गला घोट दिया फिर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपने दामाद के मोटर सायकल में बीच में बैठा कर नहरिया बाबा मंदिर के पास बहते पानी में दिनांक 13.04.23 के रात्रि बहा दिये थे। मर्ग जांच पर आरोपियों के विरूद्ध चौकी नैला थाना जांजगीऱ में अपराध क्रमांक 275/23 धारा 302,201, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
          
आरोपी पत्नी श्रीमती रतन बाई कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 04 नैला एवं रामेश्वर कश्यप निवासी खपरीटांड थाना मुलमुला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिस पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17.04.23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
जांजगीर चाम्पा - पति करता था अवैध संबंध का शक , पत्नी ने दामाद के साथ मिल कर उतार दिया मौत के घाट

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH