जिले के झाड़मलिया गांव में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत , और 11 लोगो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले के झाड़मलिया गांव में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत , और 11 लोगो की हालत गंभीर
धार 17 अप्रैल 2023 - धार जिले में टांडा के ग्राम झाड़मलिया में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। एक ही परिवार के 12 से अधिक सदस्य एक साथ बैठकर ताड़ी पी रहे थे। अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के बाद युवक नसरू पिता अमरसिंह की मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों को बोरी अस्पताल व कुछ को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़मलिया के ऐलसिंह के यहां पर रविवार को मेहमान आए हुए थे। इसी के चलते दोपहर में सभी ने ताड़ी पीना शुरू कर दिया। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद अचानक से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें नसरू को बोरी अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तत्काल ही सभी बोरी अस्पताल भेजा गया।

रविवार रात 10 बजे पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान कालीबाई इंदरसिंह की मौत हो गई। वहीं बोरी में एक अन्य महिला का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे बोरी से झाबुआ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार को सुबह ताड़ी पी थी और शाम को यह लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH