महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी , धोखाधड़ी का केस दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी , धोखाधड़ी का केस दर्ज
उज्जैन 16 अप्रैल 2023 - भस्म आरती के नाम पर दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं से एक बदमाश ने भस्म आरती में प्रवेश की अनुमति देने के नाम पर 4500 रुपये ले लिए। दर्शनार्थियों को पुरानी किसी अनुमति में नाम-पते एडिट कर अनुमति दे दी। दर्शनार्थी रविवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे तो जांच के दौरान अनुमति फर्जी मिली। मंदिर समिति के कर्मचारी की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि महाकाल मंदिर के कर्मचारी प्रेमनारायण उदेनिया ने रविवार को शिकायत की थी कि दिल्ली के तीन श्रद्धालु शनिवार को उज्जैन आए थे। यहां नृसिंह घाट पर कालसर्प दोष का पूजन करवाया था। वहां किसी पंडित से श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर की भस्म आरती की अनुमति करवाने की बात कही थी। इस पर पंडित ने एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर उन्हें दे दिया था। इससे बात करने पर संबंधित व्यक्ति ने तीनों से 1500-1500 रुपये कुल 4500 रुपये ले लिए और अनुमति दे दी। रविवार तड़के जब श्रद्धालु भस्म आरती में प्रवेश के लिए पहुंचे तो वहां कर्मचारी ने बार कोड स्कैन किया तो वह फर्जी निकला।

पूछताछ में श्रद्धालुओं ने घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद मंदिर प्रशासक को भी शिकायत की गई। पुलिस ने देर शाम मंदिर समिति के कर्मचारी प्रेमनारायण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मोबइल नंबर के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपित की तलाश में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH