पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार , हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत , चार घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार , हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत , चार घायल
बालाघाट 16 अप्रैल 2023 -  रविवार सुबह जिले के रजेगांव चौकी अंतर्गत नेवरगांवकला घिसर्री पुल के पास एक भीषण हादसा हो गया हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी में रहने वाले बडोले परिवार बैहर के कुमादेही आयुर्वेदिक औषधि लेने गया था। 

रविवार को पूरा परिवार सुबह रजेगांव से बैहर जाने के लिए निकले थे तभी ग्राम मंगोली और नेवरगांवकला के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए चालक ने नियंत्रण खोे दिया और कार पेड़ से टकरा गई हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल बबीता पति गिरीश बडोले ने बताया कि कार उनके ससुर विजय पिता गणपत बडोले चला रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

ब्रम्हपुरी निवासी बडोले परिवार के सदस्यों में ससुर विजय पिता गणपत बडोले (65) कार चला रहे थे। कार में पत्नी कुंदा पति विजय बडोले (60), पुत्र गिरीश पिता विजय बडोले (40), बहु बबीता पति गिरीश बडोले (35), विजय बडोले की बेटी मोनाली पति धनंजय चौधरी (35) और गिरीश बडोले का पुत्र हंसित (3) और मोनाली चौधरी की बेटी विदिशा (5) बैठे थे। इस हादसे में भाई-बहन के साथ उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। मोनाली पति धनंजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मां कुंदा बडोले और गिरीश बडोले ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। कार चला रहे विजय बडोले की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिन्हें रेफर कर दिया गया है। भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय हंसित और पांच वर्षीय विदिशा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं।

इस मामले में किरनापुर के थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा का कहना है की पुलिस को सुबह सूचना मिली कि घिसर्री पुल के पास एक सड़क हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी है हादसा कार के पेड़ से टकराने से हुआ है अभी पुलिस को ऐसा चश्मदीद नहीं मिला है, जिसने घटना को होते हुए देखा हो बडोले के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई वह बालाघाट आने के लिए चंद्रपुर से निकल चुके हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH