अगर मेरे गांव में कदम भी रख दिया तो कुल्हाड़ी से काट डालूंगा , विधायक को आया धमकी भरा कॉल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगर मेरे गांव में कदम भी रख दिया तो कुल्हाड़ी से काट डालूंगा , विधायक को आया धमकी भरा कॉल
शिवपुरी 16 अप्रैल 2023 - कोलारस विधायक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी फर्जी नंबर से उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें गालियां देते हुए काट कर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी 12 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे ग्राम धर्मपुरा में स्थित गोशाला पर निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उक्त अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को गालियां देते हुए कहा कि अगर मेरे गांव में कदम भी रख दिया तो वह उसको कुल्हाड़ी से काट कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। चूंकि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने फोन स्पीकर मोड़ पर कर रखा था इसलिए उनके साथ मौजूद लोगों ने भी यह पूरी वार्तालाप सुनी। विधायक के अनुसार उन्होंने जब उक्त व्यक्ति से उसके गांव का नाम पूछा तो फोन करने वाले युवक ने काल कट कर दी।

बकौल विधायक वीरेंद्र रघुवंशी उन्होंने उसे पलट कर फोन लगाया तो उसने काल अटेंडकर उन्हें फिर से गालियां देना शुरू कर दिया और फिर से काल कट कर दिया। मामले में मौके से ही विधायक रघुवंशी ने TI मनीष शर्मा को काल कर शिकायत दर्ज करवाई और कुछ देर बाद विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री राम सडैया पुत्र प्रियाशरण सडैया उम्र 31 साल निवासी पराई की पौर ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोपित के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान यह मोबाइल नंबर आरोन क्षेत्र निवासी किसी महिला के नाम पर निकला। विधायक रघुवंशी का मानना है कि जिस व्यक्ति ने भी काल किया वह संभवत: कोलारस विधानसभा का ही होना चाहिए, क्योंकि वह विधायक को गांव में आने पर काटने की धमकी दे रहा था। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह नंबर आरोन क्षेत्र का होना सामने आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह नंबर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया गया है। पड़ताल में जुटी साइबर सेलयह नंबर किस व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जा रहा था और किस व्यक्ति द्वारा विधायक को फोन करके धमकी दी गई है। पुलिस की साइबर सेल इसकी पड़ताल में लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस उक्त नंबर की लास्ट टावर लोकेशन और काल डिटेल आदि खंगालने में लगी हुई है। इस आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि वह रविवार तक आरोपित तक पहुंच जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH