प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दवाब तब आक्रोशित प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दवाब तब आक्रोशित प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम
बालाघाट 15 अप्रैल 2023 - हट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की उसके प्रेमी गिरिजाशंकर पटले 25 निवासी खारा मोहगांव ने युवती के ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव भरवेली के बंजारी व गांगुलपारा के बीच घने जंगल में फेंक दिया। युवती का 22 अप्रैल को विवाह तय था, लेकिन शादी से पहले प्रेमी ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी की फोटो स्टूडियो की दुकान है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया था और शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्‍वजनों काे सौंप दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित गिरिजाशंकर पटले को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि आरोपित गिरिजा शंकर पटले ने युवती को गांगुलपारा घुमाने ले गया था। चूंकि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे इसलिए युवती, गिरिजा शंकर पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन गिरिजा शंकर ने बदनामी के डर से शादी से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित गिरिजाशंकर ने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

एक ग्रामीण ने बताया कि युवती राेज साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। साथ ही वह सिलाई क्लास भी साइकिल से ही जाती थी, लेकिन पांच अप्रैल को वह साइकिल के बजाय पैदल ही घर से चेहरे पर दुपट्टा बांधकर निकली थी, जिसे कुछ ग्रामीणों ने गांव से जाते हुए देखा था। एक युवक बाइक से उसके पास पहुंचा, जिसके साथ बैठकर युवती चली गई। कुछ ग्रामीणों ने देखा था, लेकिन अंत में इस कहानी का ये अंजाम होगा, किसी ने नहीं सोचा था। शादी को लेकर परिवार व रिश्तेदार खुश थे।

इस मामले में बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ का कहना है की पुलिस की जांच में मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, जिसने बताया कि वह दोनाें गांगुलपारा घूमने गए थे, लेकिन युवती द्वारा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने युवती की हत्या करने की बात कबूली है। आरोपित युवती का रिश्तेदार है। पुलिस से उससे और पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH