घर खाली कर रहे हैं राहुल गांधी , मां सोनिया गांधी के आवास में हुए शिफ्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर खाली कर रहे हैं राहुल गांधी , मां सोनिया गांधी के आवास में हुए शिफ्ट
नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार (14 अप्रैल) को उनके घर से सामान ट्रक लेकर निकलता दिखा. राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

राहुल गांधी दिल्ली के 12 तुगलक लेन में स्थित बंगले में रह रहे थे. राहुल गांधी घर खाली करने के बाद मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में शिफ्ट हो रहे हैं।

हाउस कमेटी ने फिर 27 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस दिया था कि वो एक महीने में अपना घर खाली कर दें. इस पर उन्होंने लोकसभा सेक्रेटरी को लेटर लिखकर कहा था कि वो लोकसभा में पिछले चार बार से चुने हुए सदस्य रहे हैं. इस कारण यहां काफी अच्छा समय बिता. इसको लेकर मेरे पास काफी अच्छी यादें हैं. आपने जो भी कहा मैं उसका पालन करूंगा. कांग्रेस नेता ने कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है और इसको लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं।

केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरा घर 50 बार सीज करो, लेकिन मैं जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा. आप लोगों को जितना भी डराने की कोशिश करिए, लेकिन फिर भी मैं उनके लिए लड़ता रहूंगा. हम किसी भी धमकी से नहीं डरते हैं. बता दें कि राहुल गांधी वायनाड से ही सांसद थे।

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में अडानी ग्रुप के मामले को लेकर सवाल करते रहे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ऐसा पहली बार हुआ कि सरकार ही संसद नहीं चलने दे रही थी. बता दें कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल अडानी समूह को लेकर जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर संसद के पूरे बजट सत्र में हंगामा भी रहा।

abp

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH