अरब सागर से आ रही नमी से छा रहे बादल , तापमान में होगी गिरावट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अरब सागर से आ रही नमी से छा रहे बादल , तापमान में होगी गिरावट
भोपाल 14 अप्रैल 2023 - वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास मौजूद है। इसके अलावा अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी की मात्रा कम रहने से वर्षा होने की संभावना नहीं हैं, लेकिन बादल बने रहने के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही ऊपर के स्तर पर हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से नमी मिलने के कारण ऊपर के स्तर पर बादल बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि नमी की मात्रा कम रहने से काफी ऊंचाई पर बादल बने हैं, लेकिन वर्षा होने की संभावना नहीं है। हालांकि बादलों के कारण अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। उधर शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह गुरुवार के न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह बुधवार के अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH