मामा के राज में14 साल की नाबालिग को पहले पिलाई जबरजस्ती शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म ,,

मध्य प्रदेश , 08-08-2020 12:34:20 AM
Anil Tamboli
मामा के राज में14 साल की नाबालिग को पहले पिलाई जबरजस्ती शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म ,,
बैतूल 07 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश के बैतूल में 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन संदेही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.मामला बैतूल शहर का है. एक नाबालिग दो दिनों से लापता थी जिसकी बरामदगी के बाद उससे गैंगरेप का खुलासा हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना इलाके में 03 अगस्त को एक 14 साल की नाबालिग रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई. परिजनों ने इसकी रिपोर्ट अगले दिन 4 अगस्त को कोतवाली थाना में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की. 

इसी दौरान नाबालिग 5 अगस्त को अपने घर पहुंच गई जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो 3 अगस्त की रात एक परिचित महिला के घर रुकी थी और 4 अगस्त को दिन में घूमती रही. 

4-5 अगस्त की दरमियानी रात सदर इलाके में रेलवे के ओवरब्रिज और उसके पास ही एक झोपड़े में दो जगह अलग-अलग जगहों पर उसके साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप किया. इसके बाद पुलिस ने गैंगरेप समेत पॉक्सो का प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.

घटना में यह तथ्य भी आ रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता को पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस तथ्य पर भी पुलिस जांच कर रही है.पीड़िता से पुलिस की महिला अधिकारी भी लगातार पूछताछ कर रही है जिससे घटना का कोई पहलू जांच में न छूटे. शहर के व्यस्ततम इलाके में हुए इस अपहरण और गैंगरेप कांड ने पुलिस गश्ती और सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH